राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बंगरा पूरब टोला गांव में दीवाल तोड़ने के विवाद में विरोध जताने पर घर में बैठी महिला से मारपीट करने के मामले में रविवार को थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। दर्ज प्राथमिकी में बंगरा पूरब टोला गांव निवासी इंदू देवी पति कामाख्या प्रसाद यादव ने बताया कि वह घर में बैठी थी उसी में राजेंद्र राय समेत आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे और रॉड से लैश होकर मारपीट कर घायल कर दिया वही घर से खींचकर बाहर भी ले जाकर मारपीट की गई। घटना का विवाद दीवाल तोड़ने पर विरोध करने का हैं मामले में थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग