राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित आपूर्ति कार्यालय चार महीनों से खुला ही नहीं है। बनियापुर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के प्रभार में रहने के कारण वे जलालपुर आ नहीं पाते हैं। जबकि आपूर्ति कार्यालय का डाटा इंट्री ऑपरेटर भी छह महीनों से कार्यालय ही नहीं आ रहा है। जिसके कारण डीलरों की परेशानी बढ़ गई। इसका फायदा आपूर्ति कार्यालय का एक दलाल उठा रहा है। दलाल के घर पर ही आपूर्ति कार्यालय चलता है। प्रत्येक महीने बनने वाले आवंटन में वह जानबूझकर हेराफेरी करता है। कमजोर तबके के डीलर इसमें ज्यादा प्रताड़ित होते हैं।डीलर संघ ने बताया कि दलाल ने ही अपने फायदे के लिए डाटा इंट्री ऑपरेटर को सदर अनुमंडल कार्यालय में डेपुटेशन करवा दिया है। जिससे डीलरों को डाटा इंट्री ऑपरेटर से भेंट ही नहीं होगी।उसका काम चलता रहेगा। इस बारे में प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि जलालपुर के डाटा इंट्री ऑपरेटर को सदर अनुमंडल कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर रखा गया है। कई बार प्रतिनियुक्ति रद्द कराने के लिए लिखा गया है। दुबारा इस बारे में सदर एसडीओ कार्यालय को स्मारित किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग