राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा जिले के 19 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। महिला हेल्प डेस्क की स्थापना का उद्देश्य थानों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करना, जिससे कि वह महिला पीड़ितों में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने में सहायक हो, इससे थाने एवं जिला पुलिस के प्रति महिलाओं एवं बच्चों का विश्वास बढ़ेगा। साथ ही पीड़ित महिलाओं द्वारा अपनी शिकायत को बेहद ही सहजतापूर्वक बिना किसी झिझक, संकोच के दर्ज कराया जा सकेगा। थानों में स्थापित प्रत्येक महिला हेल्पडेस्क में एक पुलिस पदाधिकारी एवं दो पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। Womens and child friendly पुलिसिंग के तहत यह कार्य किया जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क इन 19 थानों में किया गया स्थापित:
- मढौरा
- सोनपुर
- गरखा
- नगर
- रसूलपुर
- भेलदी
- मुफस्सिल
- दरियापुर
- परसा
- भगवान बाजार
- दिघवारा
- रिविलगंज
- नयागांव
- मांझी
- अवतार नगर
- इसुआपुर
- दाउदपुर
- बनियापुर
- अनुसूचित जाति जनजाति थाना



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग