राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन,बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 05 एवं 06 मई को विशेष अभियान चलाकर कुल 75 (पचहतर) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल 3, गैस सिलेन्डर 5 एवं 734 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। सोनपुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पहलेजा शाहपुर दियारा एवं सबलपुर जगन्नाथ घाट से छापामारी कर 355 लीटर शराब , 05 गैस सिलेन्डर एवं 01 मोटरसाइकिल जप्त कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पिछले 48 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 39 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 12000 लीटर पाश, अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है :
गिरफ्तारी एवं बरामदगी
- कुल गिरफतारी : 75
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 44
- अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों मे गिरफतारी : 13
- जप्त शराब : 734 लीटर
- शराब भट्ठी ध्वस्तः 39
- अन्य जप्तः मोटरसाईकिल – 03 , गैस सिलेन्डर- 05
- वाहन चेकिंग जुर्माना : 86500 रूपये
6 मई को दरियापुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बेला में बॉसवारी से छापामारी कर 55 लीटर देशी शराब जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसी दिन सहाजितपुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बाजार भिठ्ठी एवं ग्राम मारिया स्थित तीन मोहानी से छापामारी कर 35 लीटर देशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। रात्रिकालीन आपराधिक घटनाओं के निवारण कोविड निर्देशों का अनुपालन एवं संवेदनशील संस्थाओं, बैकों, ए० टी० एम० आदि की प्रभावी सुरक्षा हेतु रात्रि गश्ती सम्पूर्ण जिले में की जा रही है। साथ ही जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन,बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग