- अपराधग्रस्त क्षेत्रों को चिन्हित कर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए सभी थानाध्यक्ष को मिला निर्देश
- गश्ती, चेकिंग, एवं औचक निरीक्षण के दौरान अच्छे कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मी होंगे पुरस्कृत
- लापरवाही करने वालों पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के विरुद्ध होगी कार्रवाई
- हत्या, लूट, डकैती आदि गंभीर शीर्ष के कांडों के उद्भेदन, गिरफतारी, बरामदगी में सक्रिय भागीदारी के लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया गया निर्देश
- सभी अंचल पुलिस निरीक्षक को वाहन चोरी, गृहभेदन आदि कांडों में उद्भेदन, गिरफतारी, बरामदगी में सक्रिय भागीदारी के लिए दिया गया निर्देश
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण एसपी संतोष कुमार के द्वारा समाहरणालय सभागार, सारण में मासिक अपराध गोष्ठी किया गया, जिसमें सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, सारण एवं सभी थानाध्यक्ष, सारण, प्रभारी अपराध शाखा गोपनीय प्रवाचक, प्रभारी हिन्दी शाखा सहित सभी शाखा प्रभारी सम्मिलित हुए। सभी थानाध्यक्षों को सक्रिय, वांछित अपराधकर्मियों की सूची बनाकर उनकी गिरफतारी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही थानास्तर पर टॉप-10 अपराधकर्मियों की सूची बनाकर थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक द्वारा एवं अनुमंडल स्तर पर टॉप -10 अपराधकर्मियों के विरूद्ध अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा टीम बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी थानाध्यक्ष को अपने क्षेत्रान्तर्गत अपराधग्रस्त क्षेत्रों को चिन्हित कर वहाँ निगरानी रखने एवं रोको- टोको- फोटो अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक गश्ती वाहन दल स्थान बदल – बदल कर 10 अलग- अलग स्थानों पर कम से कम 50 वाहनों की चेकिंग करेंगे एवं उसका फोटो खीचकर व्हाट्सएप ग्रप के माध्यम से उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया। सभी यानाध्यक्ष को जेल से छुटे महत्वपुर्ण कांडों के अपराधकर्मियों पर निगरानी रखने एवं प्रत्येक सप्ताह थाने में उनकी हाजरी लगाने हेतु निदेशित किया गया।
वरीय पदाधिकारियों को लगातार गश्ती, चेकिंग, औचक निरीक्षण करने हेतु निर्देश दिया गया है तथा इस दौरान जो भी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी अच्छे कार्य कर रहे है उन्हें पुरस्कृत करने एवं लापरवाही करने वाले पुलिस पदाधिकारी, कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए निर्देशित किया गया। माह अप्रैल 2022 में सारण जिले में कूल 1170 कांड दर्ज किये गए है। मद्यनिषेध में कूल 305 कांड प्रतिवेदित हुआ, देशी शराब- 10846 ली० विदेशी शराब- 5202 ली० कुल शराब 16048 ली० बरामद किया गया एवं मद्यनिषेध कांड में कुल 545 अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा माह अप्रैल 2022 में कुल 1155 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अपराध गोष्ठी में सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि सभी लंबित कांडों के वांछित अभियुक्तों की गिरफतारी अभियान चलाकर करें तथा जो अपराधकर्मी पूर्व के कांड में आरोप – पत्रित है और उसकी गतिविधि में संदिग्ध हैं , उन्हें चिन्हित कर जांच करने का निर्देश दिया गया है ताकि उनकी गतिविधि संदेहास्पद पाये जाने पर पूर्व के कांड में जमानत रद्दीकरण कर कार्रवाई की जाएगी। लाईसेंसी आर्म्स का सत्यापन, वारंट, कुर्की का निष्पादन, मद्यनिषेध के कांडों में त्वरित कार्रवाई, जब्त शराब का विनिष्टीकरण, शराब के परिवहन में जब्त वाहन का राज्यसात प्रस्ताव त्वरित गति से समर्पित करने हेतु सभी थानाध्यक्ष को निदेशित किया गया। अपराध नियंत्रण हेतु पूर्व के अपराधियों पर निगरानी रखने, प्रभावी गश्ती करने एवं वांछितों की गिरफतारी अभियान चलाकर करने का निर्देश दिया गया।
मादक पदार्थो की बरामदगी एवं उसका सेवन, परिवहन एवं बिक्री करने वालों (स्मैकिंग, स्मैकियर) तथा जुआ, जुआरियों के अड्डों आदि के विरूद्ध विशेष समकालीन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। थाना पर आगंतुकों की समस्या सुनकर निष्पादन करने हेतु सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया साथ ही सभी कोटि के पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचारमुक्त पुलिसिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। अपराध नियंत्रण, कांडों का उदभेदन एवं गुणवतापूर्ण त्वरित अनुसंधान करने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारियों से विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग