राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली बाजार से बाजार कर कवलपुरा घर वापस जानें के दौरान शनिवार की शाम देवरिया कोठी नदी पुल पर नगदी छीनने का मामला सामने आया है वही रूपये छीनने का विरोध करने पर मारपीट कर दिया गया। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान कवलपुरा गांव निवासी सोनू राम पिता रमेश राय के रूप में हुई। घटना में घायल ने बताया कि शनिवार को बहरौली बाजार से बाजार कर घर कवलपुरा जा रहा है कि आधा दर्जन युवकों द्वारा घेराबंदी कर पाकेट में रखे ग्यारह हजार रुपए और गले से सिकड़ी छिनने लगें जिसका विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग