पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में शनिवार को जमीन विवाद के निपटारे को लेकर लगा जनता दरबार शाम तक चला। कई मामले का निष्पादन होने को लेकर थाना परिसर में लोगो की भीड़ लगी। अंचल पदाधिकारी मशरक रविशंकर पाण्डेय एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से जनता दरबार में कुल 18 मामले की सुनवाई की जिसमे 13 मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया । जनता दरबार में सीओ एवं थानाध्यक्ष के अलावे अंचल राजस्व पदाधिकारी श्वेता श्री तथा अंचल निरीक्षक मो शैफुल्लाह रहमानी , पुअनि लक्ष्मण प्रसाद सअनि जयराम प्रसाद, राजस्व कर्मचारी महेन्द्र राम एवं अंचल के प्रधान सहायक शशिकांत ने मामले के त्वरित निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। अंचल पदाधिकारी रविशंकर पाण्डेय ने बताया कि मशरक के सीओ एवं थानाध्यक्ष के उपस्थिति में आयोजित जनता दरबार में आये 18 मामले को गंभीरता से सुनवाई करते हुए 13 मामले का निष्पादन कर दिया गया। जबकि नये 6 में से 4मामले का निष्पादन कर दिया गया। 2 मामले को जांच में भेजा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग