राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/सारण (प्रो अजीत कुमार सिंह सेंगर)। यूपी- बिहार की सीमा पर स्थित जयप्रकाश नगर-सिताब दियारा से सड़क मार्ग से एकमा होकर सिवान में एमएलसी डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव द्वारा समाजवादी शिक्षाविद लक्ष्मी नारायण यादव पर लिखित अभिनंदन ग्रंथ “कर्मपथ के पथिक” के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने जाने के क्रम में राज्य सभा के उप सभापति व वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश नारायण सिंह थोड़ी देर के लिए एकमा हाईस्कूल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक स्वागत सह सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर एकमा हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण भगवान यादव, पत्रकार वीरेंद्र कुमार यादव, माकपा नेता अरुण कुमार, प्रो अवध बिहारी मिश्र, भूपेंद्र प्रसाद सिंह, रघुवीर यादव, शिक्षक कमल कुमार सिंह, रामेश्वर गोप, संतोष श्रीवास्तव, धनंजय पांडेय, मनोरमा कुमारी, नेशनल फुटबॉलर कलार्क कुमार आदि के द्वारा संयुक्त रूप से फूलमाला पहनकर व अंगवस्त्र भेंटकर राज्य सभा के उपसभापति श्री सिंह का स्वागत व अभिनंदन किया गया। वहीं जई छपरा गांव निवासी पत्रकार धनंजय पांडेय द्वारा अपने प्रशासनिक अधिकारी व साहित्यकार चाचा स्व. शिवदास पांडेय द्वारा लिखित पुस्तक “चाणक्य तुम लौट आओ” व अंगवस्त्र भेंट किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्य सभा के उप सभापति व वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि एकमा की माटी और यहां स्थित अलख नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का अपना गौरवशाली अतीत रहा है। इस विद्यालय में भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के प्रारंभिक दिनों की पाठशाला सहित जेपी सेनानियों व समाजवादी नेताओं के आगमन का गवाह रहा एकमा हाईस्कूल आज भी अपने अतीत को नयी पीढ़ी के भविष्य के लिए संयोए हुए है। उन्होंने सिताब दियारा निवासी व प्रख्यात शिक्षक बैकुण्ठ नारायण सिंह व ब्रजेश सिंह के बारे में भी चर्चा की। बताया गया है कि उन शिक्षकों के परिजन अब हंसराजपुर गांव में ही शिफ्ट हो गए हैं। माकपा नेता अरुण कुमार ने श्री सिंह को बताया कि शुरुआती दिनों में अपनी रिश्तेदारी में आकर रहने के चलते पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर भी एकमा हाईस्कूल में कुछ अवधि तक पढ़ाई किए हैं। वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण भगवान यादव ने स्कूल में बतौर विजिटर्स अतीत काल में आने वाले विभिन्न क्षेत्रों के विशेष व्यक्तित्व वाले व्यक्तियों के बारह में श्री सिंह को जानकारी दी। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामबहादुर सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले एकमा हाईस्कूल के आगामी कार्यक्रम में उन्हें बतौर मुख्य अतिथि अग्रिम आमंत्रित करते हुए शामिल होने के लिए आग्रह किया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग