- नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला व अंगवस्त्र से किया सम्मानित
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने एकमा प्रखंड के एकसार गांव स्थित बालकेश्वर शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमदभागवत पुराण कथा ज्ञान महायज्ञ में शामिल होकर पूजा अर्चना किया। इस दौरान उन्होंने सर्वसमाज के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, जिला महासचिव रौशन कुमार सिंह, टीका बाबा आदि अन्य मौजूद थे। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी व जिलाध्यक्ष श्री सिंह के एकमा आगमन पर जिला महासचिव रौशन कुमार सिंह के नेतृत्व में सिवान-छपरा नेशनल हाइवे 531 पर हरपुर मोड़ स्थित अंबिका दादा गेट के समीप लोजपा (रा) कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुधीर राम, मिथिलेश राम, जितेंद्र सिंह, बालेश्वर सिंह, अवधेश पांडेय, अरुण सिंह, राहुल रंजन आदि मौजूद थे। इसी कड़ी में एकसार गांव स्थित महायज्ञ में शामिल होकर लौटने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी व जिलाध्यक्ष श्री सिंह एकमा गांव स्थित लोजपा (रा) के प्रदेश महासचिव कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना के आवास पर पहुंचे। जहां प्रदेश महासचिव श्री मुन्ना द्वारा दोनों वरीय नेताओं को फूलमाला व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी ने बिहार सरकार के द्वारा शराब बंदी कानून लागू होने के बावजूद आए दिन सारण जिला सहित प्रदेश भर में जहरीली शराब से हो रही मौतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सारण जिला में संगठन के विस्तार की बात भी श्री तिवारी ने कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग