राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बली बिशुनपुरा गांव में रविवार को निजी सड़क के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई जिसमें 9 लोग घायल हो गए। घायल सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान बली बिशुनपुरा गांव निवासी विधा राय के दो पुत्र 38 वर्षीय पुत्र संतोष राय, 35 वर्षीय सतेन्द्र राय, संतोष राय का 14 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार व 35 वर्षीय पत्नी सुमान्ती देवी और स्व भोजा राय का 60 वर्षीय पुत्र राजकुमार राय, राजकुमार राय का 25 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार,40 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार, 16 वर्षीय पुत्री मिती कुमारी, सनोज देवी की 40 वर्षीय पत्नी अनीता देवी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों का प्राथमिक उपचार कर दो की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है घटना के बारे में घायलों ने बताया निजी जमीन पर कच्ची सड़क निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हुआ मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में पुलिस जांच पड़ताल की जा रही है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग