पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक छपरा एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौंक पर रविवार को साइकिल सवार वृद्ध सड़क दुघर्टना में घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव निवासी स्व हजारी महतो का 65 वर्षीय पुत्र दीना नाथ महतो के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। घायल ने बताया कि वह मशरक बाजार से घर वापस जा रहा था कि अनियंत्रित ट्रक से बचने में सड़क किनारे गिर घायल हो गया। मौके पर आस पास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग