राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के नारायणपुर गांव स्थित पोखरे में डूबने से मृत अजय महतो के आश्रित को चार साल बाद अनुदान राशि का चेक अंचल कार्यालय के द्वारा शनिवार को प्रदान किया गया। नारायणपुर गांव निवासी चन्द्रमा महतो के पुत्र की चार वर्ष पूर्व पोखरे में डूबने से मौत हो गई थी। तरैया अंचल कार्यालय के द्वारा मृतक की पत्नी राजवंती देवी को आर्थिक सहयोग की राशि चार लाख रुपये का चेक दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग