राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। तरैया सीओं अंकु गुप्ता और एएसआई उमेशचंद्रा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जमीनी विवाद से संबंधित विभिन्न गांव के चार मामले सामने आये। वहीं पूर्व से लंबित एक मामले का निष्पादन किया गया। तरैया सीओं अंकु गुप्ता ने बताया कि डेवढ़ी गांव के अशोक सिंह, मोलनापुर के विकास कुमार सिंह, नंदनपुर के जामदार महतो तथा उसरी मठ से संबंधित कमलदेव राय ने जनता दरबार में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित हल्का के राजस्व कर्मचारी के लिए के पास जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होते ही मामले का निष्पादन कर दिया जाएगा। वहीं पूर्व से लंबित हरखपूरा गांव के एक मामले का आज निष्पादन किया गया है। मौके पर राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्रा, प्रेमनाथ प्रसाद, अंचल कर्मी संजय कुमार, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग