राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएच-73 सड़क पर शनिवार को नंदनपुर गांव के समीप एक अज्ञात बोलेरो की ठोकर से एक छात्रा की मौत हो गई। मृतक उक्त गांव निवासी राकेश राउत की छह वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी बताई जाती है। घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि शनिवार की सुबह में नंदनी मध्य विद्यालय नंदनपुर में पढ़ने के लिए स्कूल गई हुई थी। जैसे ही 11 बजे विद्यालय का छूटी हुआ वह दौड़ते हुए घर आ रही थी। तभी मढ़ौरा की तरफ से आ रही अनियंत्रित बोलेरो के चालक ने उसे ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल मढ़ौरा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। नंदनी की मां किरण देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। वही नंदनी के दादी अपनी पोती के लिए बार-बार बेहोश हो रही थी। सूचना मिलते ही तरैया थाने की पुलिस मौके पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग