राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-उसरी मुख्य सड़क पर मकुंदपुर-डुमरी चंवर में चोरवा बड़ के समीप बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल भिड़ाकर बाइक व रुपये छीन लिया। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति चकिया गांव निवासी अजय कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि गत रात्रि करीब 7:30 बजे अपने गांव के ही अमित कुमार सिंह के साथ बाइक से नेवता करने जा रहे थे। सभी तरैया-उसरी मुख्य सड़क पर मकुंदपुर चंवर के समीप चोरवा बड़ के पास एक बाइक पर सवार चार व्यक्तियों ने हमलोगों को रुकवा कर कमर से पिस्टल निकालकर भिड़ा दिया। उसके बाद हम दोनों व्यक्तियों का मोबाइल, गले से सोने की चेन, एवं अड़तीस सौ रुपये तथा बाइक छीन लिया। उसके बाद पिस्तौल लहराते हुए अपराधी दक्षिण दिशा में भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग