राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के माधोपुर में एक मजदूर के द्वारा पैक्स गोदाम और घर का चाबी नहीं देने पर उसके साथ गाली गलौज व मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में माधोपुर बड़ा गांव निवासी दीपचंद राम ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वे मनोज सिंह पैक्स अध्यक्ष माधोपुर के यहां मजदूरी का काम करता है। गत रात्रि करीब 8 बजे वह मनोज सिंह के घर पर बैठा हुआ था तभी सोनू कुमार सिंह, भूषण सिंह, और राहुल सिंह आये और उसे जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने बोला की तुम्हारे मालिक और मालकिन घर पर नहीं है, गोदाम और घर का चाभी दो। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान उसके ऊपर पिस्टल तान कर जान मारने की धमकी दी गई। घयाल अवस्था में रेफरल अस्पताल मढ़ौरा में इलाज कराया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग