राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी के मियां पट्टी खेल के मैदान में रविवार को खेले गए टीपीएल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मनोज इलेवन ने साहेब इलेवन की टीम को आठ विकेट से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए साहेब एलेबन ने निर्धारित दस ओवर में 95 रन बना कर ऑल आउट हो गई। जिसमे मनोज इलेवन की ओर से कप्तान मनोज चार विकेट और आलोक ने तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी मनोज इलेवन की टीम ने दो विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया। मनोज इलेवन की ओर से कप्तान मनोज ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच आलोक और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार कप्तान मनोज को दिया गया। जबकि टूर्नामेंट में बेस्ट बैटिंग का खिताब रवि और बेस्ट बॉलिंग के लिए रोहन को चुना गया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि संयुक्त रूप से एसआई अभिषेक गुप्ता और मोती यादव ने कप प्रदान किया। मौके पर परवेज आलम, भीम कुशवाहा आदि अनेक लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग