राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी के सलेमपुर स्थित रामकृष्ण मिशन शाखा परिसर में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर दर्जनों मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। रामकृष्ण मिशन शाखा छपरा के सचिव स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज ने बताया कि उक्त शाखा परिसर में प्रतिमाह के दूसरे रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें मरीजों के बीच मुफ्त दवा भी वितरित की जाएगी। साथ ही गरीब बच्चों की निशुल्क पढ़ाई की ब्यवस्था के अलावा पठन पाठन सामग्री ड्रेस व मुफ्त भोजन की भी ब्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि रामकृष्ण मिशन छपरा की तरह ही इस शाखा में सभी योजनाएं लागू की जाएंगी। रविवार को आयोजित शिविर में छपरा के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव रंजन, डॉ बिनोद कुमार सिंह ,डॉ अमित तिवारी तथा डॉ संतोष कुमार सिंह के अलावा पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज, सोनू कुमार यादव तथा अमित कुमार आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग