राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर-खराटी गांव में जमीनी विवाद को लेकर चैनपुर पंचायत के उपमुखिया पति के साथ मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में घायल कृष्णा कुमार राम ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उमेश सिंह व अन्य अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित किया गया है। पीड़ित उपमुखिया पति का कहना है कि वह अपने जमीन में मिट्टी भरवा रहे थे। तभी आरोपी अपने समर्थकों के साथ आये और महिलाओं के साथ गाली गलौज करने लगे। जब वे लोग इसका विरोध किये तो मारपीट कर घयाल कर दिया। घयाल अवस्था में रेफरल अस्पताल तरैया में उपचार हुआ। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग