राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-उसरी मुख्य सड़क स्थित चोरवा बड़ के समीप सीएसपी संचालक को पिस्टल भिड़ाकर बाइक व मोबाइल लूट कांड में तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीएसपी संचालक व चकिया गांव निवासी अजय कुमार सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वे अपने गांव के एक व्यक्ति अमित कुमार सिंह के साथ संध्या समय बाइक से नेवता करने जा रहे थे कि चोरवा बड़ के समीप एक बाइक पर सवार चार लोग पिस्टल दिखाकर कर उनलोगों का बाइक रुकवाकर सोने की चैन, मोबाइल, 3800 रुपये व ग्लैमर बाइक छीनकर पिस्टल लहराते दक्षिण की तरफ भाग निकले। जिसमें मोरिया के शंकर ठाकुर व राजवारा मुकीम सगुनी के गुलशन कुमार के साथ दो अज्ञात व्यक्ति थे। जिन्होंने पिस्टल भिड़ाकर लूटपाट किया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कारवाई करते हुए मोरिया के शंकर ठाकुर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग