राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में डुमरी छपिया गांव के अभिषेक कुमार मांझी, रीता देवी, जियाझड़ी देवी, दीनालाल बैठा, अमरजीत कुमार, नंदलाल बैठा, तथा डीह छपिया के गंगा राम, जगु महतो, अफजलपुर के भुअर राय, एवं शाहनेवाजपुर के मोहम्मद असलम शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वही गंभीर रूप से घायल अभिषेक कुमार मांझी, रीता देवी, जियाझड़ी देवी, दिनालाल बैठा, अमरजीत कुमार, भुअर राय को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग