राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर रविवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल व्यक्तियों में पानापुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी अशोक महतो, मारवा बसहीया गांव निवासी संदीप कुमार साह, मकेर निवासी राजकुमारी देवी, तथा तरैया थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी अरविंद कुमार राम शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल अरविंद कुमार राम, संदीप कुमार साह और अशोक महतो को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उन लोगों का इलाज चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग