राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मसरख मुख्य सड़क स्थित गंडार गांव के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल एक युवक का इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल युवक का इलाज चल रहा है। मृतक चैनपुर गांव निवासी शिलानाथ राम का 29 वर्षीय पुत्र अरविन्द कुमार राम बताया जाता है। जबकि घायल युवक सत्यनारायण महतो का पुत्र दीपक महतो का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि अरविन्द व दीपक घर से बाइक से एक तिलक समारोह में जा रहे थे। तभी पीछे से तेजगति से आ रही एक अज्ञात चारपहिया वाहन उनलोगों के बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया गया। जहां अरविन्द की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन जैसे ही छपरा के लिए लेकर निकले कि तरैया थाना के समीप उसकी मौत हो गई। तरैया थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को छपरा सदर अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के गांव व घर में कोहराम मचा गया। मृतक की पत्नी रानी कुमारी व उसकी मां देवंती देवी शव से लिपट कर रोते – रोते बार – बार मूर्छित हो जा रही थी। मृतक का ढाई वर्ष का पुत्र आर्यन कुमार पिता के शव व लोगों की रोना देखकर सिर्फ एकटक से देखते जा रहा था। उसे यह पता नही था कि उसके माथे से उसके पिता का साया सदा के लिए उठ गया है। घटना की सूचना पाकर तरैया सरपंच प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, पूर्व सरपंच उपेन्द्र सिंह, वार्ड सदस्य राजू कुमार समेत अन्य लोगों ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने व बदहवास परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग