राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के चिन्तामनगंज काठ पुल के समीप हथियार से लैस तीन अपराधियों ने इंडियन बैंक के सीएसपी संचालक से 1.48 लाख रूपये लूट कर फरार हो गये। इसकी सूचना मिलने पर गड़खा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी अनुसार सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे नारायणपुर के सीएसपी संचलाक संजीत कुमार राम कदना स्थित इंडियन बैंक से रूपये निकालकर सेन्टर पर जा रहा था। इसी दौरान चिन्तामनगंज से नारायणपुर जाने वाली रोड में काठपुल के समीप पहले से घात लगाये एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर रूपये दो मोबाइल एवं बाइक का चाबी लूट लिया। लूट के बाद संचालक ने आस-पास के ग्रामीणों को बताया इसके सैकड़ों की संख्या में लोग इक्कठा हो गये।
इस बावत पीड़ित ने बताया कि लूटेरा हिरो पैसन प्रो बाइक पर सवार थे और कपड़ा से मुंठ बांधे हुए थे। कदना इंडियन बैंक से रूपये लेकर आ रहा था, जैसे हीं चिन्तामनगंज काठ पुल के समीप पहुंचा तो अपराधियों ने सामने आकर बाइक रोक दिया और हथियार के बल पर रूपये एवं मोबाइल लूट लिया। लूटेरा चिन्तामनगंज मेन रोड की तरफ फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर शाम करीब 5:00 पुलिस मौके पर पहुंच कर पीड़ित के बयान पर लूट जांच में जुट गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग