विकासशील इंसान पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ने पार्टी के विजन व मिशन से लोगो को रूबरू कराया
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर(सारण)। विकासशील इंसान पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्रवण कुमार ने बुधवार को बनियापुर विधान सभा अंतर्गत प्रखण्ड के आनन्दपुर, मोती छपरा, धवरी सहित आधा दर्जन गांवो में जनसंपर्क अभियान चलाकर पार्टी के विजन व मिशन से लोगो को रूबरू कराया।इस दौरान प्रदेश सचिव ने पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश प्रसाद को बधाई देते हुए कहा की पार्टी में ब्रजेश जी के शामिल होने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।वही प्रदेश सचिव द्वारा सीबीएसई बोर्ड में उतीर्ण छात्रों को भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रदेश सचिव ने राशन के मुद्द पर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषणा की गई की आवेदन जमा करने के बाद महज 09 दिन में लोगों राशन कार्ड उपलब्ध कराई जाएगी।मगर तीन माह बीतने के बाद भी सरकार राशन कार्ड उपलब्ध कराने में विफल रही।साथ ही एक बार फिर से लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है।ऐसे में मजदूर वर्ग के लोग जो रोज कमा कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है।उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी।मौके पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र बैठा,एडवोकेट श्याम बिहारी प्रसाद यादव , रूपेश महतो, राजन प्रसाद, विक्की चौहान, योगेंद्र यादव, पवन महतों सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग