- घटना में संलिप्त 02 अभियुक्त को गिरफतार कर चोरी की गई 02 मोबाईल को किया गया बरामद
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मुफ्फसिल थानान्तर्गत 21 अप्रैल को शाम में प्रेम कुमार, पिता- जगन्नाथ राय, सा० मेथवलिया, थाना मुफ्फसिल , जिला सारण मेहिया विशेन टोला न्यू फोर लेन से अपने ट्रैक्टर से आ रहे थे, तो रास्ते में उनके मोबाईल पर एक फोन आया तब वे ट्रैक्टर से उतरकर फोन से बात करने लगे तभी पीछे से एक बाईक पर तीन व्यक्ति सवार होकर आए और इनके मोबाईल को झपटा मारकर ले भाग गये तथा 27 अप्रैल को डॉ० भूपेन्द्र कुमार, पिता- स्व० भगवान दास शर्मा, सा० न्यू ताराचक, दानापुर थाना- दानापुर जिला पटना अपनी स्कूटी से किसी सरकारी कार्य से छपरा से दिघवारा जा रहे थे। मेहियाँ पुल से न्यू बाईपास फोरलेन पर कुछ दूर आगे जाकर इनकी स्कूटी खराब हो गई तो ये रोड किनारे एक बगीचे में जा कर दूसरी गाडी मंगावाने के लिए अपने दोस्तो को फोन कर रहे थे तभी इनके पीछे से एक लड़का आया और इनके मोबाईल को झपटा मार कर लेकर भाग गया।
उक्त दोनों घटना का तत्क्षण संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक , सारण के निर्देशन में मुफ्फसिल थाना की पुलिस टीम द्वारा तकनीकि साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर दोनो कांडो में संलिप्त अभियुक्त क्रमशः 1. सोनु कुमार, पिता- बिन्देश्वर राय सा० नयका टोला विषुनपुरा, थाना- मुफसिल, जिला सारण एवं 2. नितीश कुमार उर्फ गुड्डु, पिता- नागेन्द्र राय, साo नयका टोला विशुनपुरा थाना- मुफ्फसिल, जिला सारण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने पुछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की एवं उनके निशानदेही पर चोरी की गई दोनो मोबाईल को बरामद किया गया। इस संबंध में मुफ्फसिल थानान्तर्गत क्रमशः कांड सं०-292/ 22 एवं 314/ 22 अन्तर्गत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के स्वीकारोक्ति बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी/ कार्रवाई की जा रही है।
गिरफतार अभियुक्तों का नाम :
- सोनु कुमार , पिता- बिन्देश्वर राय , सा० नयका टोला विषुनपुरा , थाना- मुफफसिल , जिला सारण।
- नितीश कुमार उर्फ गुड्डु , पिता – नागेन्द्र राय , सा० नयका टोला विषुनपुरा , थाना- मुफ्फसिल , जिला सारण
बरामद / जप्त वस्तुओं की विवरणी :
- चोरी की गई मोबाईल : 02


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग