राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सारण एसपी के नेतृत्व में अवैध बालू के खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान, 21.5 लाख की

  • विभिन्न थानों में बालू लदे 78 वाहनों (74 ट्रक एवं 04 ट्रैक्टर) को जप्त करते हुए 08 कांड दर्ज कर 51 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
  • ओवरलोडिंग एवं बिना चालान के बालू लदे जप्त वाहनों पर जुर्माना की कार्रवाई अभी जारी है

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। बालु के अवैध खनन, परिवहन पर रोक लगाने हेतु संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, सारण एवं श्री राजेश मीणा, जिलाधिकारी, सारण द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर जिलान्तर्गत बालू के अवैध खनन/ परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध 09 तथा 10 मई की रात्रि 11 बजे से 02 बजे तक वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के नेतृत्व में कई थानों को एक साथ लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से परिवहन कर रहे बालू लदा 74 ट्रक एवं 04 ट्रैक्टर जप्त किया गया एवं इसमें संलिप्त 101 अभियुक्तों के विरूद्ध कांड दर्ज कर 51 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में खैरा, मांझी, कोपा, मकेर, भेल्दी, मशरख, दिघवारा एवं सोनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। 78 बालू लदे वाहनों से 52225 सी० एफ० टी० बालू (अनुमानित मुल्य 21 लाख 41 हजार 225 रूपया) जप्त किया गया तथा अबतक जप्त वाहनों से जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है। पुरे जिले में विशेष अभियान के दौरान की गई कार्रवाई का फलाफल निम्न प्रकार से है :

  • दर्ज कांड की संख्या – 08
  • कुल गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या – 51
  • बालू के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त जप्त वाहनों की संख्या : – 78
  • अबतक जप्त बालू की मात्रा ( सी0 एफ0 टी0 में ) – 52,225 सी0एफ0टी0
  • अबतक जप्त किये गये बालू का अनुमानित मुल्यः – 21 लाख 41 हजार 225 रूपया

अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त वाहन मालिकों, परिवहनकर्ताओं एवं भण्डारणकर्ताओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है तथा जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस आगे भी अभियान जारी रखेगी।