चोरों ने नगदी समेत लाखों की संपत्ति हुई चुराई
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। भेल्दी थाने के गोसी छपरा दलित बस्ती में चोरों ने 20 हजार नगदी समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार गोसी छपरा दलित बस्ती निवासी गंगा मांझी के परिजन मंगलवार की रात खाना खाकर अपने-अपने घरों में सो गये। रात्रि में चोरों ने घर के पीछे से सीढ़ी के सहारे घर में प्रवेश कर 20 हजार नगदी,जेवर व कपड़ा समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी कर आसानी से फरार हो गये। पुलिस ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग