ऑल्टो ने बाइक सवार को मारी ठोकर, इलाज के क्रम में मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर राजा चौक चिमनी के समीप एक बाइक सवार को ऑल्टो चालक ने ठोकर मार दी। इलाज के क्रम में बाइक के चालक की पटना में मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार भेल्दी थाना क्षेत्र के कटसा गांव निवासी तारकेश्वर शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार शर्मा अपने घर लौट रहा था तभी भेल्दी की ओर से आ रही अनियंत्रित ऑल्टो ने जबरदस्त ठोकर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों ने गड़खा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। चिंताजनक स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना पटना में इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई।शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद भीड़ एकत्रित हो गई। अपने पुत्र की मौत के बाद मां रीता देवी रो रो कर बार-बार बेहोश हो रही थी। पिता तारकेश्वर शर्मा भाई अखिलेश कुमार बहन प्रियंका देवी पिंकी कुमारी के भी आंखों के आंसू नहीं सूख रहे थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग