राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मारपीट में बृद्ध की मौत मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज

एफआईआर

एफआईआर

राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण) मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में जख्मी बृद्ध लौटन महतों का इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव का है। जिस मामले में दोनों पक्षों द्वारा बनियापुर थाने में अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों का नामजद किया गया है। जख्मी बृद्ध की मौत के मामले में मृतक के पोता आदित्य कुमार के फर्दबयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें गांव के ही बिनोद सिंह, हरिमोहन सिंह, तारकेश्वर सिंह, राजेन्द्र सिंह, शंकर सिंह, दिनेश महतों सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में मृतक के पोता ने बताया है कि हमलोग दरबाजे पर थे तभी सूचना मिली कि हमारे ताड़ के पेड़ से कुछ लोग ताड़ी उतारकर पी रहे है।जहाँ पहुँचने पर मेरे दादा ने देखा कि उक्त नामजद ताड़ी उतारकर पी रहे है। जिसपर मेरे दादा बोले कि आपलोग गलत काम कर रहे है। इसी बात को लेकर नामजदों ने धारदार दाब से मेरे दादा के सर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।जिसके बाद इलाज के लिये रेफ़रल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये छपरा रेफर कर दिया गया। छपरा से भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीएमसीएच पटना भेज दिया गया। जहाँ इलाज के क्रम में मेरे दादा की मौत हो गई। इधर एक पक्ष के बिनोद सिंह के बयान पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें लौटन महतों, संजय महतों, अजय महतों, दीपक महतों, अशोक महतों, आदित्य कुमार सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद कर बताया है कि गांव के ही एक दुकान पर बैठा था। तभी सभी नामजद पहुँच गाली- गलौज करने लगे एवं मना करने पर लौटन महतों अपने हाथ में लिये फसुली से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इधर पुलिस ने बृद्ध की मौत के बाद त्वरित कारवाई करते हुए एक पक्ष के तारकेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।