राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों को पड़ोसी युवकों ने ही मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल युवकों का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में चल रहा है। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा गांव का है। जख्मी युवक के पिता कृष्णा प्रसाद ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मेरा भतीजा भोलू कुमार और पुत्र विशाल कुमार तिलक में खाना खाने जा रहे थे तभी घर के समीप ही पूर्व से घात लगाए गांव के ही मिन्टू प्रसाद,संतोष प्रसाद एवं लालू प्रसाद ने लाठी- डंडे और खंती से प्रहार कर दोनों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हल्ला- गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तबतक नामजद गले से चेन और पॉकेट में रखे रुपये छीन कर फरार हो गए। जिसके बाद जख्मी हालत में दोनों युवकों को अस्पताल पहुँचाया गया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग