संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नीलगायों और जंगली सुअर के बढ़ते आतंक से किसान काफी चिंतित दिख रहे है। झुंड बनाकर चलने वाले इन पशुओ द्वारा फिलवक्त सब्जियों की फसल के साथ- साथ गरमा मूंग एवं मक्के की फसल को व्यापक पैमाने पर क्षति पहुचाये जाने से किसानो को आर्थिक क्षति उठानी पर रही है। अजय राय, आदित्य कुमार, संजीत कुमार, अमन राम, महेश राम सहित दर्जनों किसानो ने बताया की रात के समय इन पशुओं द्वारा झुण्ड में खेतों में पहुँच सब्जियों के खड़ी फसल को रौंदे जाने से फसले बर्बाद हो रही है। किसानों की माने तो कभी- कभी इन पशुओं द्वारा हिंसक रूप अपनाने और आक्रमण करने से कई किसान जख्मी हो चुके हैं। इसलिए रात में इन पशुओं को भगाने के लिये किसान हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। वहीं प्रखंड के कई गाँवों में हाल के दिनों में इन पशुओं की संख्या में बृद्धि हुई है जो किसानों के लिये परेशानी का सबब बना है। इधर प्रखण्ड के कई इलाकों में बंदरों द्वारा भी आम, लीची, कटहल एवं केला के फल को व्यापक स्तर पर क्षति पहुँचाने की बात बताई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग