राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के अंगीभूत इकाई नंदलाल सिंह कॉलेज जैतपुर-दाउदपुर में इंटरमीडिएट की आंतरिक परीक्षा आगामी 17 मई से प्रारंभ होगी। परीक्षा का कार्यक्रम कॉलेज के सूचना पट्ट पर प्रकाशित कर दिया गया है। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ केपी श्रीवास्तव ने दी है। वहीं प्राचार्य ने बताया कि आगामी 1 जून को कॉलेज के 53 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। जिसमें कॉलेज की वार्षिक पत्रिका “समता” का भी लोकार्पण किया जाएगा। पत्रिका के लिए विभिन्न प्रकार के आलेख व रचनाएंग वर्तमान व पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं से आमंत्रित की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग