राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में घायल महिला सोशीला देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें सुरेंद्र महतो, भरत महतो, रंजीत महतो, सुनीता देवी, पूनम देवी, रुकमीना देवी और शिव कुमार महतो को अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर आरोपीगण गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर लाठी-डंडा व रड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान घर का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया तथा गले से मंगलसूत्र नोच लिया एवं आठ हजार रुपये निकाल लिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
//


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग