राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने गुरुवार को तरैया थाना में दर्ज कांड में वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली चकिया गांव निवासी उमेश सिंह पिता भगवान सिंह हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार उमेश सिंह को तरैया थाना में चोरी के मामले में वर्ष 2002 में गिरफ्तार किया गया था जिसमें थाना परिसर से ही गिरफ्तार उमेश सिंह शौच करने जानें के दौरान हथकड़ी समेत फरार हो गया जिसमें तरैया थाना पुलिस ने कांड संख्या 21/02 दर्ज करायी जिसमें वह वर्षों से फरार चल रहा था। अभियुक्त को देवरिया बाजार से गिरफ्तार कर कागजी कार्यवाही करते हुए मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग