राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा थाने की पुलिस के द्वारा छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर थाने के सामने एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा अनियमित ढ़ंग से वाहनों के परिचालन करने के आरोप में 17 वाहन चालकों से आठ हजार पांच सौ रुपये जुर्माना राशि की वसूली किया गया। पुलिस ने इस दौरान वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ भी पढ़ाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग