राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सूर्य मंदिर सेवा समिति कोठियां नरांंव के कोर कमिटी के सदस्यों की बैठक सक्रीय सदस्य हेमंत सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें गरीबनाथ मंदिर धनौरा में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ जो आगामी एक जून को कलश यात्रा सह जलभरी के साथ शुरू होकर 9 जून 2022 को विशाल भंडारे के साथ समापन होगा। उसमें सूर्य मंदिर सेवा समिति के बैनर तले प्याऊं सह प्रसाद का वितरण करने एवं यज्ञ में आए हुए भक्तों को गरीबनाथ मंदिर सेवा समिति के साथ मिलकर अधिकाधिक सहयोग करने पर चर्चा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राजेश कुमार तिवारी, हेमन्त सिंह, राकेश कुमार सिंह, जनक लाल साह, संजय कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, दिलीप कश्यप के साथ पत्रकार श्रीराम तिवारी, नरांव सरपंच ओमकृषण सिंह उर्फ ठाकुर साहब शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग