राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से पूर्व के मामले में फरार चल रहे दो वारंटी को तरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि डुमरी छपिया गांव निवासी जवाहर राम एवं पोखरेड़ा निवासी रघुवीर राय को बुधवार की रात्रि में उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त कई महीनों से फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। जिसके आलोक में उनलोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग