राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव स्थित पूरब टोला में शादी के सात साल बाद दहेज में दो लाख रुपये के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता उक्त गांव निवासी मंजीत यादव की पत्नी निशा देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए ससुर सिपाही राय, देवर रंजीत राय व जेठानी शीला देवी को आरोपित की है। पीड़िता का कहना है कि सात वर्ष पूर्व उसकी शादी मंजीत यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद सुसर, देवर व जेठानी तीनों ने मिलकर दो लाख रुपये के लिए प्रताड़ित कर मुझे व मेरे पति को घर से निकाल रहे है। आरोपी एक राय होकर बोल रहे है कि अपने पिता से दो लाख रुपये मांगकर लाओं। नही देने पर मुझे व मेरे पति के साथ मारपीट कर घर से निकाल रहे है। पीड़िता ने ससुर व देवर पर गलत नीयत से देखने तथा जोर जबर्दस्ती करने का प्रयास का भी गंभीर आरोप लगाई है। जब पति ने इसका विरोध किया तो ससुर, देवर व जेठानी ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिये तथा ससुर ने मेरा बाल पकड़ कर घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिये। धक्का – मुक्की में कपड़ा भी फाड़ दिया। जेठानी व देवर ने मंगलसूत्र, सोने की चैन व झुमका छीन लिया। ससुर बोले कि घर में रहना है तो दो लाख रुपये लाकर दो नहीं तो तुम्हारे पति को हिस्सा भी नही देगे। सब जेठानी शीला देवी के नाम से पूसतैनी सम्पति रजिस्ट्री कर देंगे। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग