राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एकमा विधायक ने चंवर से पानी की निकासी हेतु बरसाती नाले की सफाई कार्य शुरुआत करायी

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड के राजापुर गांव से लगे पश्चिम तरफ स्थित दलका चंवर से बरसात के पानी की निकासी की सुविधा के अभाव में काफी सालों से क्षेत्रीय किसानों की इस भूमि पर कृषि कार्य नहीं हो पा रही है। वहीं किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर एकमा विधायक श्रीकांत यादव द्वारा एकमा प्रखंड के राजापुर और मांझी प्रखंड के लालपुर गांव के समीप बोहटा नदी से जुड़ने वाले बरसाती नाले की सफाई का कार्य शुक्रवार को जेसीबी द्वारा जनहित में शुरुआत कराई गई है। विधायक श्रीकांत यादव की इस पहल से राजापुर, एकमा, खानपुर, आमड़ाढ़ी, लालपुर, सालिमपट्टी, देकुली, पचरुखिया आदि गांवों के किसानों की खेतों से अब वर्षा के पानी की निकासी संभव हो सकेगी। इस सफाई कार्य के नहीं होने से वर्षों से इस क्षेत्र के किसानों की खेतों में जल जमाव रहता है। इसके चलते इस भूखंड पर खेतीबाड़ी लगभग बंद हो गयी है। उधर उक्त बरसाती नाले की सफाई कार्य शुरू कराए जाने पर क्षेत्रीय किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने इस कार्य के लिए विधायक श्रीकांत यादव के प्रति आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी है।