राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। गुरुवार को बलिया के रामगढ़ से मांझी थाना के बगल में आई बारात से चोरों ने बोलेरो चोरी कर ली है। घटना तब हुई जब चालक थाना से सौ गज पूरब मुख्य सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी करके जनवासे में नाश्ता का पैकेट लेने गया तबतक चोरों ने पलक झपकते ही बोलेरो उड़ा ली। देर रात बोलेरो चालक विजय कुमार ने मांझी थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। पुलिस मामले का अनुसन्धान कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बलिया जिले के राम गढ़ से मांझी थाना बाजार निवासी छोटे पंडित के यहाँ बोलेरो में सवार होकर बाराती आये थे। तभी चोरों ने बोलेरो चोरी कर ली। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग