पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव में एसेड कपंनी के मोबाइल टावर से बीती रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मोबाइल टावर की बैटरी चोरी कर ली गई है। मामले में बिंदेश्वरी प्रसाद पिता स्व सूरज प्रसाद ने बताया कि एसेन्ड टेलकम कंपनी का मोबाईल टावर हनुमानगंज गांव में उनकी जमीन में लगा हुआ है टावर में सभी सिस्टम आटोमेटिक हैं जब तक बिजली थी तब तक टावर चलता रहा और शुक्रवार की सुबह बिजली आपूर्ति कटने पर टावर बंद हो गया। जिसकी सूचना पर जब टावर पर पहुंचा गया तों देखा कि टावर में ताला तोड़ 47 पीस बैट्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। मामले में थाना पुलिस को लिखित सूचना दी गई। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग