संत मुरारी स्वमी। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के सराय बक्स पलगवा पुल के समीप तेज गति से आ रही अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई,जबकि उसके साथ दूसरे युवक घायल हो गया। भेल्दी पुलिस ने दोनों को गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया मृतक का पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के तख्त भीठी शिव नारायण सिंह के 20 वर्षीय पुत्र बब्लू कुमार के रूप में हुई है,जबकि घायल उसी गांव के कामेश्वर सिंह का पुत्र शशि कुमार बताया जाता है।दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर से हाजीपुर जा रहे थे। तभी सराय बक्स विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार कर मौके से फरार हो गई।घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को इलाज के लिए ले गई मृतक का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग