राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों का जिना हुआ मुहाल, पेय पदार्थो और रसदार फलो की बढ़ी डीमांड

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण)। बैशाख का महीना अपने पूरे शबाब पर है। इस बीच तपती दोपहरी, भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों का जिना मुहाल हो गया है। सूर्योदय के साथ ही दिन में जो गरमाहट शुरू हो रही है। उसका असर देर रात्रि तक भी जारी रहता है। जो परेशानी का सबब बना हुआ है। आलम यह है की पूर्वाहन दस बजे के बाद से ही लोग घर से बाहर निकलने से गुरेज कर रहे है। हालांकि कामकाजी महिलाओ और पुरुषों को मज़बूरी में अपने गंतब्य तक जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। सुबह में विद्यालय जाने के समय में धुप कम होने से थोड़ी राहत जरूर मिलती है।मगर विद्यालय से घर लौटने के क्रम में बच्चों को सुरक्षित घर तक पहुँचाने में बच्चों के साथ- साथ अभिभावकों के भी पसीने छूट रहे है।सरकारी एवं गैर सरकारी प्रायः सभी विद्यालयो में दोपहर बारह बजे के आसपास छुट्टी होती है। तबतक दिन का पारा 38 डीग्री के पार हो जाता है। ऐसे में घर तक पहुचने में बच्चे असहज महसूस कर रहे है। हालांकि गर्मी को देखते हुए कई जिलों में वरीय पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय के समय सारणी में फेर बदल कर पूर्वाहन साढ़े दस बजे तक ही विद्यालय संचालन करने का निर्देश जारी किया गया है। मगर सारण जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए अबतक इस तरह का कोई निर्देश जारी नही किया गया है। जिससे विद्यालय अपने पूर्ववत समय पर ही संचालित हो रहे है।

गर्मी को देखते हुए पेय पदार्थो और रसदार फलो की बढ़ी डीमांड

तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी से निजात पाने के लिये मौसमी फलो मसलन तरबूज,खीरा,ककड़ी आदि मौसमी फलों की माँग बढ़ गई है।अन्य फलो की तुलना में इन फलो की बिक्री जोरो पर है। जिससे स्थानीय स्तर पर फलो की खेती करने वाले लोगो को अच्छी आमदनी हो रही है। वहीं इन फलो के सेवन से आमलोगो को गर्मी से थोड़ी संतुष्टी मिल रही है। इधर चने के सत्तू को भी लोग खूब पसंद कर रहे है।

फोटो (स्कूल की छुट्टी के बाद धुप से बचने के लिये सर को बस्ता से ढककर घर जाते बच्चे)|