राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मुख्य सचिव, बिहार एवं सचिव, बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार से प्राप्त निर्देश के आलोक में 15 मई को एक पाली में आयोजित होने वाली बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा हेतु सारण समाहरणालय में आयोजित संयुक्त ब्रीफ्रिंग को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मुख्यालय), केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस दण्डाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस परीक्षा में 9750 परीक्षार्थियों भाग लेंगे। परीक्षा एक पाली में 12ः00 बजे मघ्याह्न से 02ः00 बजे अपराह्न तक की होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा तीस मीनट पूर्व अर्थात 10ः30 बजे से 11ः45 बजे पूवाह्न तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी एवं परीक्षा समाप्ति के बाद ही कोई परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष से बाहर निकल सकेंगे।
शहर में कुल 19 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं:
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि पूर्व की परीक्षा में गड़बड़ी को ध्यान में रखते हुए इस परीक्षा हेतु जिला मुख्यालय अंतर्गत 19 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमें राजकीय जिला स्कूल, साधुलाल पृथ्वीचंद प्लस टू स्कूल, राजेन्द्र काॅलेजिएट, गाँधी उच्च विद्यालय-सह-इंटर काॅलेेज, एल.एन.बी. उच्च विद्यालय, राजपुत उच्च विद्यालय-सह-इंटर काॅलेज, विष्वेष्वर सेमीनरी इंटर काॅलेज, मिश्रीलाल साह आर्य कन्या उच्च विद्यालय, अब्दुल क्युम अंसारी उच्च विद्यालय, शंकर दयाल सिंह काॅलेज, सारण एकेडमी, डाॅ आर.एन.सिंह इविनिंग काॅलेज, तपेष्वर सिंह काॅलेज, जनक यादव कन्या उच्च विद्यालय, जगदम काॅलेज, गंगा सिंह काॅलेज, राजेन्द्र काॅलेज, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय एवं डाॅ सैयद महमूद उर्दू कन्या उच्च विद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। बिहार लोक सेवा आयोग के आयोजित इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु अपर समाहर्ता डाॅ गगन को सहायक संयोजक बनाया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि आयोग के द्वारा दिये गये दिशा- निर्देश का शत- प्रतिशत अनुपालन करते हुए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए केन्द्र पर प्रतिनियुक्त किये गये है पदाधिकारी एवं डण्डाधिकारी
संयुक्त ब्रीफ्रिंग को संबोधित करते हुए एसपी संतोष कुमार के द्वारा बताया गया कि परीक्षा के संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आयोग के निर्धारित मानक के अनुरूप प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सशस्त्र पुलिस बल, महिला पुलिस बल, स्टैटिक दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी एवं सुपर जोनल दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटा पूर्व अपनी प्रतिनियुक्ति स्थल ग्रहण कर लेंगे एवं परीक्षा के समाप्ति के बाद भी केन्द्र पर उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करेंगे। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी एवं सुपर जोनल दण्डाधिकारी संबंधित केन्द्रो पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालित करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी विशेष सर्तकता रखते हुए अपनी जवाबदेही निभाऐंगे।
परीक्षार्थियों की शारीरिक जाँच के बाद ही केन्द्र में प्रवेश करने की मिलेगी अनुमति
परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर ही केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की सहायता से परीक्षार्थियों की शारीरिक जाँचोपरांत, उनके प्रवेश पत्र को देख कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश करेने देंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने के साथ-साथ परीक्षा केन्द्र की विडियोग्रॉफी कराने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा सभी केन्द्राधीक्षक को निर्देश दिया गया कि सीट प्लान कर उसकी एक प्रति परीक्षा कक्ष के अलावे परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया गया है ताकि परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधा मिल। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष के अंदर कैलकुलेटर, मोबाईल, ब्लूटूथ, वाई-फाई, सामान्य एवं स्मार्ट वाच एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिभाईस, आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। सभी दण्डाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी के लिए कोविड-19 से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों के 500 गज की परिधि में धारा 144 किया लागू
सभी अनुमंडलों में अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा परीक्षा केन्द्रों के 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू किया गया है। परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परीक्षा केन्द्र के आसपास भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर यातायात व्यवस्था सुदृढ कराने हेतु आवश्यक कदम उठायेंगे ताकि शहर मंे परीक्षा तिथि को जाम की समस्या उत्पन्न न हो। इस परीक्षा सफल निरीक्षण हेतु आयोग द्वारा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जो परीक्षा तिथि को दूरभाष संख्या 0612-2215354 पूर्वाह्न 09ः00 बजे से संध्या 06ः00 बजे तक कार्यरत रहेगा। इसके प्रभारी पदाधिकारी आई.वी.मोरेन, कार्यपालक दण्डाधिकारी, सदर मोबाईल नम्बर 9304259750 रहेंगी। ब्रीफ्रिंग में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ उप विकास आयुक्त, अपर समाहत्र्ता, जिला षिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य प्रतिनियुक्त सभीदण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केन्दाधीक्षक उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग