- विशेष अभियान में 25 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 12500 लीटर अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 11 एवं 12 मई को विशेष अभियान चलाकर कुल 88 ( अठासी) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रिक्शा 1, नौसादर 950 कि० ग्रा०, मीठा 100 कि० ग्रा० एवं 364 लीटर शराब जप्त किया गया। पिछले 48 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 25 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 12500 लीटर पाश, अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।
अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है :
- कुल गिरफतारी : 88
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 36
- अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों मे गिरफतारी : 24
- जप्त शराब : 364 लीटर
- शराब भट्ठी ध्वस्तः 25
- अन्य जप्तः रिक्शा 1, नौसादर -950 कि० ग्रा०, मीठा- 100 कि० ग्रा०
- वाहन चेकिंग जुर्माना : 67500 रूपये।
12 मई को दिघवारा थानान्तर्गत गूप्त सूचना के आधार पर शीतलपुर से छापामारी कर 950 कि० ग्रा० नौसादर एवं 100 कि० ग्रा० मीठा जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन दरियापुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम मठककरा चेमनी एवं मणीकाचक चंवर के पास छापामारी कर 120 लीटर शराब जप्त कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया रात्रिकालीन आपराधिक घटनाओं के निवारण कोविड निर्देशों का अनुपालन एवं संवेदनशील संस्थाओं, बैकों, ए० टी० एम० आदि की प्रभावी सुरक्षा हेतु रात्रि गश्ती सम्पूर्ण जिले में की जा रही है। साथ असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों ही जिलान्तर्गत की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग