राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा 11 एवं 12 मई की रात्रि में मकेर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन के साथ ही थाना के सभी अभिलेखों, पंजियों की जॉंच की गई तथा जिन अभिलेखों, पंजियों के संधारण में त्रुटि पाई गई उसको सुधार करने हेतु आवश्यक निदेंश दिये गये। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष, मकेर थाना एवं मकेर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं चौकीदारों को ‘‘स्वच्छ, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग‘‘, अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावकारी गश्ती करने एवं मद्यनिषेध कानुन के अनुपालन तथा अन्य कई बिन्दुओं पर अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा- निर्देंश दिया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग