पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में शनिवार को भूमि संबधी विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने की। मौके पर राजस्व अधिकारी श्वेता श्री, अंचल निरीक्षक महेंद्र राम, जमादार ओम प्रकाश यादव समेत अंचल के कर्मचारी मौजूद रहे। राजस्व अधिकारी श्वेता श्री ने बताया कि डीएम के आदेशानुसार हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन थाना परिसर में किया जाता है। उसी के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें पहले से 6 मामले लंबित हैं जिनमें जांच पड़ताल के बाद 4 मामलों का निष्पादन कर दिया गया। वही 5 आवेदन नया आया जिस पर सुनवाई करते हुए दो का निष्पादन कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद के निष्पादन को लेकर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है आप सभी से अपील है कि जमीनी विवाद के झंझटों के समाधान के लिए इसका लाभ उठाएं और आस पास के लोगों को जानकारी दे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग