राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। एससी- एसटी एक्ट, मारपीट सहित अन्य मामलों में महीनों से फरार चल रहे कांड के नामजद अभियुक्तों को गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमितेश ने बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्तों में लौवा कला गांव निवासी लक्ष्मण राय और शंभु राय शामिल है। मामले की प्राथमिकी लौवा कला निवासी विक्की कुमार साह के फर्दबयान पर गत 04 अप्रैल को थाना कांड संख्या 166/22 के तहत दर्ज की गई थी। जिसमें गांव के ही आधा दर्जन लोगों को नामजद कर मारपीट कर जख्मी करने एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने की बात बताई गई थी तब से पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयासरत थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग