अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। यूएस एग्री सीड्स कंपनी के द्वारा जलालपुर के होटल शिवम सह चटकारा रेस्टोरेंट परिसर में प्रेरक किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम व संगोष्ठी का आयोजन किया गय। यूएस एग्रीसीड्स के डीजीएम रवीद्र सिंह एवं एरिया डेवलपमेंट ऑफिसर नितेश तिवारी के द्वारा जिला प्रेरक किसानों का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें धान की उत्तम वैरायटी यूएस 362 और यूएस 380 के बारे में अधिक पैदावार करने के बारे मे बताया गया कि सही तरीका से धान के इस फसल की रोपाई की जाए तो सबसे अधिक पैदावार होगी। कंपनी द्वारा कई किसानों को प्रोत्साहित व सम्मानित किया गया। उपस्थित किसानों नागेंद्र कुमार, उपेंद्र यादव, मुकुल प्रसाद गणेश कुमार सहित जिले के सैकड़ों किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्नत खेती की जानकारी प्राप्त की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग